Ad

mini tractor

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसके अंदर 20 हॉर्स पॉवर की शक्ति मौजूद रहती है। इस ट्रैक्टर में समकुल 8 गियर रहते हैं और यह खेती-किसानी से जुड़े लगभग समस्त कार्य कर लेता है। 

एक समय था, जब किसान खेती करने के लिए बैल और हल का उपयोग किया करते थे। लेकिन, आज के समय के किसान ट्रैक्टर जैसे अत्याधुनिक कृषि यंत्रों से कृषि कार्य करते हैं। 

दरअसल, ट्रैक्टर की कीमत अधिक होने की वजह से छोटी जोत करने वाले कृषकों को ट्रैक्टर खरीदने से पहले कई बार विचार करना पड़ता है। ट्रैक्टर आज के समय में कृषि क्षेत्र का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। 

आधुनिकता और कृषि से जुड़े नवीन अविष्कारों के चलते किसान काफी अच्छा उत्पादन कम समय और श्रम खर्च किए बिना उठा रहे हैं। अगर हम बात करें कि छोटी जोत के किसानों को अधिक महंगा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता ही नहीं है, तो इस पर आप क्या कहेंगे। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रैक्टरों के विषय में बताएंगे जो काफी छोटे हैं और इनकी कीमत भी काफी कम है। छोटे किसान इनको बड़ी आसानी से खरीदकर अपना कृषि कार्य सुगमता से कर सकते हैं।

कैप्टन 283 4WD 8G ट्रैक्टर

बतादें कि इसको मिनी ट्रैक्टर कहा जाता है। यह विशेष रूप से छोटी जोत के किसानों के लिए ही निर्मित किया गया है। 3 सिलेंडर वाला यह ट्रैक्टर दिखने में बेसक छोटा है, परंतु शक्तिशाली है। 

इसमें 27 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित है। यह मिनी ट्रैक्टर हर वह कार्य कर सकता है, जिस कार्य को एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। इसमें समकुल 12 गियर होते हैं, जिसमें से 9 आगे की तरफ लगते हैं और 3 पीछे की तरफ लगाए जाते हैं।

750 किलो के इस ट्रैक्टर का बाजार में भाव तकरीबन 4.25 से 4.50 लाख रुपये है। इसे आप कर्ज पर भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर भी तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसमें 20 हॉर्स पॉवर की ताकत होती है। इस ट्रैक्टर में कुल 8 गियर होते हैं और यह खेती से जुड़े लगभग वो समस्त कार्य कर लेता है, जो कि एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लिच के साथ ही मैकेनिकल ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका वजन 650 किलोग्राम है और यह बाजार में 3 से 3.5 लाख रुपये के मध्य आपको सुगमता से प्राप्त हो जाएगा।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN एक मिनी ट्रैक्टर है। लेकिन इसकी डिजाइन इतनी बेहतरीन ढंग से की गई है, कि बड़े-बड़े ट्रैक्टर भी इसके आगे फेल हो जाएं। इस ट्रैक्टर में तीन सिलेंडर होते हैं और इसमें 28 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित होती है।

सबसे विशेष बात यह है, कि इसमें सिंगल क्लिच के साथ डिस्क ब्रेक भी हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉलर रिवर्स ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे और 8 गियर पीछे के लिए होते हैं। 

बाजार में यह ट्रैक्टर आपको 5.65 से 6.11 लाख के मध्य आसानी से मिल जाऐंगे। यही वजह है, कि यदि आप छोटी जोत के किसान हैं, तो आपको इन ट्रैक्टरों में से किसी एक का चयन करना चाहिए।

भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

आज हम आपको इस लेख में भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप छोटी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से एक अजीब उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे। ताकि आपको ट्रैक्टर का अपनी सूझ-बूझ से चयन करने का अवसर मिल सके। 

खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उपकरण ट्रैक्टर होता है। खेती के बड़े कामों को किसान एक ट्रैक्टर की मदद से आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। इससे वक्त और मजदूरी दोनों की ही बचत होती है। अगर आप लघु कृषि के लिए दमदार ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Mahindra JIVO 365 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2048 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 36 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 30 HP पावर है, इसके इंजन से 2600 RPM उत्पन्न होता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

यह मिनी ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में दिया जाता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes with 3 Discs ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर ड्राइव में आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यू डी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.9 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर का इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 31 HP है। जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse Sync Reverser गियरबॉक्स दिया जाता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर Oil Immersed Brakes के साथ आता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें 8 X 16, 4 PR फ्रंट टायर और 12.4 X 24.4, 4PR, HLD रियर टायर दिए गए हैं। जॉन डियर 3036 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख से 9 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

कुबोटा एल3408 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Kubota L3408 4WD ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन आता है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है। साथ ही, इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न करता है। कुबोटा के इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कंपनी के इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। इस कुबोटा मिनी ट्रैक्टर में 4 WD ड्राइव आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कुबोटा एल3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी देती है। 

वीएसटी शक्ति 932 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

VST Shakti 932 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 1758 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25 HP है और इसका इंजन 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। वीएसटी शक्ति मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1250 किलोग्राम तय की गई है।

कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स में आता है। इस स्मॉल ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc ब्रेक्स दिए गए हैं। VST का यह मिनी ट्रैक्टर फोर व्हील ड़्राइव में आता है, इसमें 6.0 x 12 फ्रंट टायर और 9.5 x 20 रियर टायर दिए गए हैं। वीएसटी शक्ति 932 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

MAHINDRA JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2 सिलेंडर के साथ Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 HP पावर उत्पन्न करता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 24 HP है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा के इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की 750 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस मिनी ट्रैक्टर में ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है। इसमें 210.82 mm x 609.6 mm (8.3 in x 24 in) रियर टायर प्रदान किए गए हैं। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल तक की वारंटी देती है। 

कैप्टन कंपनी का यह 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है

कैप्टन कंपनी का यह 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है

भारतीय बाजार में बहुत सारी अव्वल दर्जे की ट्रैक्टर निर्माता कंपनी हैं। ऐसी ही एक कंपनी जिसका नाम कैप्टेन है। अगर आप भी एक किसान हैं और छोटी खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प सिद्ध हो सकता है। कैप्टन कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 3000 आरपीएम के साथ 22 HP पावर उत्पन्न करने वाले 952 CC इंजन के साथ आता है।

कैप्टन कंपनी ट्रैक्टर सेगमेंट में भारत का एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। कंपनी वर्षों से किसानों के लिए शानदार क्वालिटी वाले ट्रैक्टर तैयार करती आई है। कैप्टन ट्रैक्टर आधुनिक टेक्नोलॉजी और नवीनतम फीचर्स के साथ किसानों के बीच काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। 

कैप्टन 223 4WD की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ? 

Captain 223 4WD ट्रैक्टर में आपको 952 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 22 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर बेहद शानदार क्वालिटी वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। इस कैप्टन ट्रैक्टर का इंजन 3000 आरपीएम जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में काफी शानदार क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया जाता है। कैप्टन 223 4WD ड्राइव ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता ज्यादा रखी गई है। वहीं, इसका कुल वजन 885 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2884 लंबाई, 1080 चौड़ाई और 1470 ऊंचाई के साथ 1500 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कैप्टन 223 4WD के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

Captain 223 4WD ट्रैक्टर में आपको Hydrostatic स्टीयरिंग प्रदान किया जाता है। इस ट्रैक्टर में 9 Forwad+3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Sliding mesh टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। कैप्टन कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 25.5 kmph निर्धारित की है। कैप्टन 223 एक 4 व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है। इसमें आपको 5.00 X 12 फ्रंट टायर और 8.00x18 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स के साथ आता है, जो खेतों में टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखता है। इस कैप्टन मिनी ट्रैक्टर में आपको ADDC हाइड्रोलिक, डिफरेंशियल लॉक, सामने से खुलने वाला बोनट, एलईडी लाइट्स फ्रंट और टेल, प्रोजेक्टर हेड लैंप, रबड़ पैड, साइड शिफ्ट गियर्स और रबर मैट के साथ वाइड फुट जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

कैप्टन 223 4WD की कितनी कीमत है ?

भारत के अंदर Captain 223 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.82 लाख से 5.00 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। इस कैप्टन 223 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Captain 223 4WD Tractor के साथ 1 साल की वांरटी प्रदान करती है।

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि बाजार में आजकल मिनी ट्रैक्टर के बहुत सारे ऐसे मॉडल आ रहे हैं, जिनसे खेती-किसानी के समस्त कार्य हो रहे हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ये ट्रैक्टर लुक और डिजायन की बदौलत नये जमाने के किसानों के पसंदीदा हैं। इस वजह से इनकी मांग भी तीव्रता से बढ़ रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 5 लाख रुपये से कम बजट हैं और ऐसा ट्रैक्टर खरीदना है, जिससे आप खेती के कार्य पूर्ण कर सकें। उसे बागवानी के व्यवसाय में इस्तेमाल कर सकें। 

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर कमर्शियल कार्य भी पूरे हो सकें, तो इन सभी कामों के लिए बड़ा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता नहीं है। ये समस्त कार्य छोटा ट्रैक्टर भी बड़ी सहजता से पूरा कर सकता है। ट्रैक्टर बाजार में छोटे ट्रैक्टर का ट्रेंड काफी रफ्तार पकड़ रहा है। 

साथ ही, हर बड़ी कंपनी मिनी ट्रैक्टर के मॉडल लॉन्च कर रही है। 18-28HP की पावर में कौन से उत्तम 5 मिनी ट्रैक्टर हैं। जानें इनकी विशेषता और कीमतों के विषय में। 

1 -Swaraj Code

किसान भाइयो स्वराज कोड 2WD ट्रैक्टर खेत में कार्य करने के लिए छोटा मगर काफी दमदार ट्रैक्टर है। इस मिनी ट्रैक्टर के उपयोग से बागबानी के कार्य अच्छी तरह से किये जा सकते हैं। 11HP वाले इस ट्रैक्टर में 389CC का 1 सिलेंडर इंजन है। 

ट्रैक्टर का भार लगभग 455 किलोग्राम है। वहीं, इसकी लिफ्टिंग क्षमता की बात की जाए तो 220 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव है। इसमें 6 गियर हैं, जिसमें से 6 फॉरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक मौजूद हैं। स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत 2.45- 2.50 लाख रुपये है। 

यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

2 -Kubota Neostar A211N-OP

बतादें, कि मिनी सेगमेंट ट्रैक्टर के अंतर्गत कुबोटा न्यूस्टार A211N-OP भी एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 1001 cc का 3 सिलेंडर इंजन है, जिसकी पावर 21 हॉर्सपावर है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई सिंगल प्लेट क्लच सिस्टम है। इसका स्टेयरिंग मैनुअल है, 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गीयर हैं। इसकी कीमत 4.40 लाख रुपये से चालू है। 

कम कीमत में ये किसानों के लिए एक दमदार ट्रैक्टर है, जो कि खेती के अतिरिक्त बागवानी के कार्यों को भी सुगमता से कर सकता है। 

3 -New Holland Simba 30

किसान भाइयों के लिए मिनी ट्रैक्टर में खरीदने के लिए न्यू हॉलैंड का Simba 30 भी उत्तम विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव है और 29 HP का इंजन है। 

इसमें 9 फॉरवर्ड गेयर के साथ 3 रिवर्स गेयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग एवं ऑइल इमर्स्ड ब्रेक हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपये से चालू होती है। 

4 - Mahindra Oja 2121

यह न्यू लॉन्च ट्रैक्टर 4WD विशेषताओं से युक्त है, जिससे यह कितने भी ऊबड़-खाबड़ अथवा ऊंची नीची जगह पर चल सकता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ 21 HP का इंजन लगा है, जिससे इसका माइलेज बेहद शानदार आता है।

ट्रैक्टर में 2400RPM है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड के साथ 12 ही रिवर्स गीयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक उपलब्ध हैं। ये फ्यूल एफिशियेंट ट्रैक्टर है। इसमें आपको पावर स्टेयरिंग मिलेगा। इसके रियर टायर का आकार 8x18 है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। 

यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

5 - Sonalika MM18

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में 863.5CC के साथ 18HP का इंजन उपलब्ध है। यह सिंगल सिलेंडर एवं वॉटर कूल्ड इंजन है, जो 1200RPM पर 54Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 28 लीटर है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में स्लाइडिंग मैश के साथ मैनुअल गीयरबॉक्स है। ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक और मेकेनिकल स्टीयरिंग मौजूद है। 

इसमें सिंगल क्लच सिस्टम है और डुअल PTO और PTO स्पीड 540 है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 का वजन 1160 किलोग्राम है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये से कम है।

जानें फोर्स कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

जानें फोर्स कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

किसान भाइयों को अपनी खेती किसानी के कार्यों को करने के लिए ट्रैक्टर की बेहद आवश्यकता होती है। क्योंकि ट्रैक्टर कृषि कार्यों को सहजता से पूर्ण करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। यदि आप भी एक कृषक हैं एवं अपने खेतों के लिए एक शानदार प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके लिए फोर्स अभिमान ट्रैक्टर अत्यंत शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम सहित 27 HP पावर उत्पन्न करने वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। एक छोटा ट्रैक्टर होते हुए भी यह 1 टन के लगभग वजन उठाने की क्षमता रखता है।

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की विशेषताएं क्या-क्या हैं

फोर्स कंपनी के इस
मिनी ट्रैक्टर Force ABHIMAN Tractor के अंतर्गत आपको 1947 CC क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। इस टैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 HP है। साथ ही, इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। फोर्स के इस ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। कंपनी के इस Force ABHIMAN Tractor में आपको 29 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया जाता है। फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 2140 किलोग्राम कुल वजन के साथ आता है। फोर्स कंपनी ने अपने इस शक्तिशाली ट्रैक्टर को 1345 MM व्हीलबेस के साथ तैयार किया है। 

ये भी पढ़ें:
जानिए मेरी खेती के साथ Vishvas ट्रैक्टर के टॉप 4 ट्रैक्टरों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Force ABHIMAN Tractor यह अभिमान ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है। इस ट्रैक्टर के अंदर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। फोर्स के इस ट्रैक्टर में Twin Clutch (IPTO),Dry Mechanical Actuation टाइप क्लच उपलब्ध किया गया है। साथ ही, इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। फोर्स कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disk ब्रेक्स दिखने को मिल जाते हैं। फोर्स अभिमान एक 4WD मतलब फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इस फोर्स ट्रैक्टर में 6.5/80 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर दिए गए है। फोर्स कंपनी अपने इस अभिमान ट्रैक्टर के साथ कैनोपी, हुक, बम्पर, टूल, टॉपलिंक और ड्रॉबार एक्सेसरीज के तौर पर देती है। 

ये भी पढ़ें:
TAFE 9502 4WD: 90 HP ट्रैक्टर को किस विशेषता की वजह से जाना जाता है

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

भारत में फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत (Force ABHIMAN Tractor Price) 5.90 लाख से 6.15 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस अभिमान ट्रैक्टर की ओन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले RTO रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। Force Tractor अपने इस फोर्स अभिमान ट्रैक्टर के साथ 3 साल तक की बेहतरीन वारंटी प्रदान करती है। 
भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ शानदार प्रदर्शन देते हैं। साथ ही, खेती को आसान बनाते हैं। 

आज हम आपके लिए भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए हैं। खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र एवं उपकरणों की जरूरत होती है। परंतु, इनमें सबसे महत्वपूर्ण मशीन ट्रैक्टर को ही माना जाता है। 

भारत में ट्रैक्टर की ज्यादा कीमत होने के चलते अधिकांश किसान ट्रैक्टर खरीद नहीं पाते हैं। भारतीय बाजार में बहुत सारे ऐसे ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जो किफायती होने के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं एवं खेती को सहज बनाते हैं।

भारत के 5 सबसे सस्ते ट्रैक्टर इस प्रकार हैं 

  1. स्वराज कोड ट्रैक्टर
  2. सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर
  3. महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर
  4. फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर
  5. जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे शक्तिशाली 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं

स्वराज कोड ट्रैक्टर

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि Swaraj Code ट्रैक्टर में आपको 389 CC क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया जाता है, जो 11 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 9.46 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

साथ ही, इसके इंजन से 3600 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस छोटे ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 455 किलोग्राम निर्धारित की गई है। यह ट्रैक्टर 10 लीटर क्षमता वाले फ्यूल ट्रैंक में आता है। इसमें आपको Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक 2WD ट्रैक्टर है और इसमें 4.00 x 9 फ्रंट टायर और 6.00 x 14 रियर टायर दिए गए है। भारत में स्वराज कोड ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 2.45 लाख से 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर

Sonalika GT 20 ट्रैक्टर में 959 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 20 HP पावर उत्पन्न करता है। इस छोटे ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 10 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। 

इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में 31 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक आता है। इस ट्रैक्टर में Mechanical स्टीयरिंग और 6 Forward +2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह एक 4WD ट्रैक्टर है, इसमें 5.00 x 12 फ्रंट टायर और 5.00 x 12 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख से 4 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर 1366 CC क्षमता वाले 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 24 HP पावर जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन से 2300 आरपीएम उत्पन्न होता है। यह 22 HP की अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। 

इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तय की गई है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

बतादें, कि इस महिंद्रा ट्रैक्टर में 23 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। कंपनी का यह एक 2WD ट्रैक्टर है, इसमें 6 X 14 फ्रंट टायर और 8.3 X 24 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रुपये तय की गई है।

Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर

एस्कॉर्ट्स कंपनी का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर वाले Coolant Cooled इंजन के साथ आता है, जो कि 26 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। साथ ही, इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 20 HP है। इस फार्मट्रैक ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

एस्कॉर्ट्स का यह ट्रैक्टर 24 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में Balanced Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। फार्मट्रैक का यह एक 4 WD ट्रैक्टर है, इसमें 5 X 12 फ्रंट टायर तथा 8 X 18 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

भारत में Farmtrac Atom 26 मिनी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

John Deere 3028 EN ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 28 HP पावर उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है और इसकी 22.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। 

इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसमें 32 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse FNR Sync Reverser / Collar Reverser गियरबॉक्स दिखने को मिल जाता है। 

यह एक फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 14 फ्रंट टायर और 8.30 x 24 / 9.50 x 24 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 3028 ईएन 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 7.10 लाख से 7.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है।

25 HP में स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

25 HP में स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

ट्रैक्टर किसानों की आन, बान और शान होते हैं। ट्रैक्टर को किसानों का मित्र कहा जाता है। ट्रैक्टर की कृषि क्षेत्र में एक अहम भूमिका होती है। यदि आप एक किसान हैं और छोटी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर बागवानी करने वाले कृषकों के लिए बेहद शानदार विकल्प बन कर सामने आ रहा है। इस स्वराज ट्रैक्टर में आपको 1800 आरपीएम के साथ 25 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1824 सीसी इंजन दिया जाता है। भारतीय कृषकों की प्रथम पंसद स्वराज ट्रैक्टर बन गए हैं। स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन वाले होते हैं, जो कि खेतीबाड़ी के समस्त कार्यों को सुगमता से पूर्ण करते हैं।

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर में आपको 1824 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled with No loss tank इंजन प्रदान किया जाता है, जो 25 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर Dry type, Dual element with dust unloader एयर फिल्टर के साथ दिया जाता है। इस के इंजन से 21.1 HP अधिकतम पीटीओ पावर पैदा होती है और इसमें आपको 1800 RPM उत्पन्न करने वाला इंजन भी दिया जाता है। कंपनी का यह स्मॉल ट्रैक्टर 60 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के सहित आता है। Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है और यह ट्रैक्टर 1430 किलोग्राम के कुल भार के साथ आता है। इस Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर को 2850 MM लंबाई और 1320 MM चौड़ाई के साथ 1545 MM व्हीलबेस में बनाया गया है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर 235 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: कम ईंधन खपत में अधिक कार्य करने वाले भारत के टॉप 5 स्वराज ट्रैक्टरों की जानकारी

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर में आपको Standard Mechanical with Heavy Duty single drop arm स्टीयरिंग प्रदान किया जाता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 6 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। स्वराज का यह मिनी ट्रैक्टर Single Dry Plate (Diaphragm type) क्लच के साथ आता है। इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर की 2.3 से 24.2 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 2.29 से 9.00 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। यह ट्रैक्टर 21 Spline पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 1000 आरपीएम जनरेट करता है। स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 5 x 15 फ्रंट टायर और 11.2 x 24 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड की कितनी कीमत है ?

भारत में Swaraj 724 XM ORCHARD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख से 5.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से अलग हो सकती है। कंपनी अपने इस Swaraj 724 XM ORCHARD Tractor के साथ 2 साल तक की वारंटी देती है।

किसानों के बीच लोकप्रिय कैप्टन कंपनी का Captain 280 4WD ट्रैक्टर

किसानों के बीच लोकप्रिय कैप्टन कंपनी का Captain 280 4WD ट्रैक्टर

कैप्टन कंपनी भारत के किसानों के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद साथी बन गई है। कैप्टन कंपनी दीर्घ काल से कृषकों के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रैक्टर बनाती आ रही है। कैप्टन ट्रैक्टर्स आपको अग्रिम तकनीक और आधुनिक फीचर्स के साथ देखने को मिल जाते हैं। यदि आप एक किसान हैं और खेती के लिए शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। कैप्टन कंपनी का यह ट्रैक्टर 2500 आरपीएम के साथ 28 HP पावर उत्पन्न करने वाले 1290 सीसी इंजन के साथ देखने को मिल जाता है।

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Captain 280 4WD ट्रैक्टर में 1290 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 28 HP पावर पैदा करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। कैप्टन का यह मिनी ट्रैक्टर 24 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है और इसका इंजन 2500 आरपीएम उत्पन्न करता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 25 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल भार 945 किलोग्राम है। कंपनी का यह ट्रैक्टर ADDC,Cat- II 3 point Linkage के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर को 2610 MM लंबाई और 825 MM चौड़ाई के साथ 1550 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है।

ये भी पढ़ें: कैप्टन कंपनी का यह 4WD ट्रैक्टर किसानों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

Captain 280 4WD ट्रैक्टर में आपको Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस स्मॉल ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Single क्लच के साथ आता है और इसमें आपको Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। कैप्टन का यह मिनी ट्रैक्टर Dry internal Exp. Shoe (Water Proof) ब्रेक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 19 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है। कंपनी का कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर Twin Speed PTO पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। कैप्टन 280 ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

कैप्टन 280 4डब्ल्यूडी की कितनी कीमत है ?

Captain कंपनी ने अपने इस Captain 280 4WD मिनी ट्रैक्टर को काफी कम कीमत पर बाजार में प्रस्तुत किया है। Captain 280 4WD ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 4.82 लाख से 5.00 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस कैप्टन मिनी ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Captain 280 4WD Tractor के साथ 700 घंटे या 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

जानें महिंद्रा 1626 एचएसटी की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

जानें महिंद्रा 1626 एचएसटी की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

कृषि के साथ-साथ बहुत सारे ऐसे कार्य होते हैं, जिनमें ट्रैक्टर की अहम भूमिका है। अगर आप आधुनिक खेती के लिए एक ताकतवर लोडर ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर एक बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह लोडर ट्रैक्टर 26 HP पावर उत्पन्न करने वाले 1318 CC इंजन के साथ आता है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर इंडस्ट्री में एक बड़ा और विश्वसनीय नाम है। कंपनी के ट्रैक्टर विभिन्न इलाकों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर उच्च शक्ति और अच्छी कार्यक्षमता के अनुरूप निर्मित किए जाते हैं, जो कृषकों के कार्यों को सुगम बनाते हैं। 

महिंद्रा 1626 एचएसटी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Mahindra 1626 HST ट्रैक्टर में आपको 1318 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में water cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 26 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry type एयर फिल्टर के साथ आता है। इस महिंद्रा लोडर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 19 HP है और इसका इंजन आरपीएम 2000 है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 27 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1560 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका कुल भार 1115 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस लोडर ट्रैक्टर को 3081 MM लंबाई और 1600 MM चौड़ाई के साथ 1709 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 289 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

महिंद्रा 1626 एचएसटी के क्या-क्या फीचर्स और कीमत होती हैं ?

महिंद्रा कंपनी का यह Mahindra 1626 HST लोडर ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ आता है। इस मिनी ट्रैक्टर में आपको 8 forward and 8 reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। कंपनी के इस लोडर ट्रैक्टर में Single Dry एयर फिल्टर प्रदान किया गया है और इसमें HST – 3 Ranges ट्रांसमिशन आता है। महिंद्रा कंपनी के इस कॉम्पैक्ट लोडर ट्रैक्टर में आपको Wet Disc ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं, जो टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। 

महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 27 x 8.5 फ्रंट टायर और 15 x 19.5 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस मिनी लोडर ट्रैक्टर में Live टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। महिंद्रा 1626 एचएसटी की कीमत (Mahindra 1626 HST Price 2024) की बात करें तो Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा 1626 एचएसटी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 17 लाख से 17.15 लाख रुपये तय की है। कंपनी अपने इस मिनी लोडर ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

फोर्स कंपनी भारतीय कृषि क्षेत्र में अपने शानदार प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए मशहूर है। फोर्स ट्रैक्टर एक शक्तिशाली इंजन के साथ आते हैं, जो खेती सहित समस्त व्यावसायिक कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। यदि आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) एक बेहतरीन विकल्प सिद्ध हो सकता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट साइज का होकर भी ज्यादा भार उठा सकता है। इस फोर्स ट्रैक्टर में आपको 2200 आरपीएम के साथ 27 HP शक्ति उत्पन्न करने वाला 1947 सीसी इंजन आता है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force ORCHARD Mini Tractor) में आपको 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner एयर फिल्टर दिया गया है। इस फोर्स मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 एचपी है और इसके इंजन से 2200 आरपीएम उत्पन्न होता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है और इसका समकुल भार 1395 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2840 MM लंबाई और 1150 MM चौड़ाई के साथ 1590 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस फोर्स ट्रैक्टर का 235 MM ग्राउंड क्लीयरेंस निर्धारित किया गया है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) में आपको Single Drop Arm Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतीबाड़ी के कार्यों में आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस फोर्स ट्रैक्टर में Dry, dual clutch Plate दिया गया है और इसमें Easy shift Constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में 2WD ड्राइव आता है, इसमें आपको 5.00 x 15 फ्रंट टायर और 8.3 x 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Multi Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। 

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी की कितनी कीमत है ?

भारत में फोर्स कंपनी ने फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) की एक्स शोरूम कीमत 5.00 लाख से 5.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस फोर्स मिनी ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर (Force Orchard Mini Tractor) के साथ 3000 घंटे या 3 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

Preet 2549 4WD:  कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए किफायती ट्रैक्टर

Preet 2549 4WD: कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए किफायती ट्रैक्टर

ट्रैक्टर खेती-किसानी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए ट्रैक्टर को किसानों का मित्र कहा जाता है। भारतीय कृषि क्षेत्र में प्रीत कंपनी कृषि व अन्य क्षेत्र के लिए ट्रैक्टर और मशीनरी का विनिर्माण करती है। कंपनी ने अपने ट्रैक्टरों की बेहतरीन तकनीक और सेवा के बल पर कृषकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है। 

आज हम आपको अपने इस लेख में खेती या व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। आपके लिए प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 2000 आरपीएम के साथ 25 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1854 सीसी इंजन प्रदान किया जाता है।

जानें प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

प्रीत कंपनी का यह प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी (Preet 2549 4WD) मिनी ट्रैक्टर 1854 सीसी क्षमता वाले 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 25 HP पावर उत्पन्न करता है। इस प्रीत ट्रैक्टर में Wet Type एयर फिल्टर आता है, जो कृषि कार्यों के दौरान इंजन को धूल मृदा से सुरक्षित रखता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 21 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिससे कृषक एक बार में ज्यादा फसल की ढुलाई कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Preet 955 4WD: प्रीत 955 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत ?

प्रीत कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2780 MM लंबाई और 1130 MM चौड़ाई के साथ 1625 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 180 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

जानें प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) के फीचर्स के बारे में  

प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) में आपको Power स्टीयरिंग की सुविधा प्रदान की जाती है, जो खेतों में भी स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। 

इस प्रीत ट्रैक्टर के अंदर Heavy Duty Dry Type Single क्लच प्रदान किया है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 1.44 - 22.66 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 1.92 - 7.58 kmph रिवर्स स्पीड के साथ आता है। इस प्रीत ट्रैक्टर के अंदर आपको 25 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry / Multi Disc Oil Immersed (Optional) ब्रेक्स के साथ आता है। Preet 2549 4WD ट्रैक्टर 4X4 ड्राइव में आता है, जिससे इसके चारों टायरों को पावर मिलती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 5.20 x 14 / 6.00 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

जानें प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) की क्या कीमत है ?

भारत में प्रीत 2549 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Preet 2549 4WD Tractor) की कीमत 5.30 लाख* से 5.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रीत ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है।

आयशर 280 प्लस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आयशर 280 प्लस ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आयशर 280 प्लस 4WD एक बेहद आकर्षक डिजाइन वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है। आयशर 280 प्लस 4WD एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। 

आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर सभी नवीनतम तकनीक के साथ खेत पर काम करने के लिए बनाया गया है। यहाँ हम आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर के सभी फीचर्स, गुणवत्ता और कीमत के बारे में जानकारी देंगे। 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 26 hp का शक्तिशाली इंजन मिल जाता है जिसमें 3 सिलिंडर आपको मिल जाते है। 

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 280 प्लस 4WD शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। आयशर 280 प्लस 4WD सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है।                                 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स   

  • EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर में 9 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स आपको मिल जाते है। Transmission टाइप की बात करे तो इसमें Side शिफ्ट Partial constant mesh ट्रांसमिशन आपको मिल जाता है। 
  • आयशर 280 प्लस 4WD का स्टीयरिंग टाइप Power steering है, जिससे की ट्रैक्टर की कटाई अच्छे से होती है। 
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • आयशर 280 प्लस 4WD ट्रैक्टर में आपको 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) फ्रंट और 
  • 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर टायर आपको मिल जाते है।    
  • आयशर 280 प्लस 4WD में 750 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

EICHER 280 PLUS 4WD ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 3.95-4.30 लाख रूपए तक है। कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है। 

इस ट्रैक्टर की कीमत भारत के किसानों के बजट के हिसाब से तय की गयी है।